Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बकाया भुगतान तक जारी रहेगा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का बंद
  • अल्मोड़ा

बकाया भुगतान तक जारी रहेगा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का बंद

AltnewsUttarakhand 07/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजय शाह रिक्खू ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तेरह माह का बकाया और मानदेय संबंधित मांगों को लेकर जो अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया था उस मांग को लेकर आज सातवें दिन भी पूरे जिले में राशन की सभी दुकानें बंद रही और किसी ने भी माल नहीं उठाया। जिसकी वजह से हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु एक हफ्ता बंद होने के उपरांत भी सरकार के कान में जू नहीं रेंग रही है। अभी तक उनके प्रतिनिधि के रूप में किसी ने भी जिला संगठन से बात करने की कोशिश नहीं की। इसी से लगता है कि आज गरीब के विषय में सुनने वाला कोई नहीं है। जब तक तेरह माह की बकाया धनराशि डीलरों के खाते में नहीं आएगी और मानदेय के संदर्भ में कोई ठोस कदम सरकार द्वारा नहीं लिया जाएगा तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वहीं अगर किसी डीलर ने छुप-छुप कर राशन बेचने की कोशिश की तो उसके खिलाफ संगठन के द्वारा ठोस से ठोस कार्रवाई की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उस दुकानदार की होगी। उन्होंने अल्मोड़ा जिले के सभी डीलरों से निवेदन किया कि बुधवार को अपने गोदाम में जाकर 12 बजे धरना प्रदर्शन करके इस आंदोलन को और ताकत देने का काम करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली ने आपदा प्रभावित गाँव मयोली के पाँच लोगों को दिए नए घर
Next: दशहरा समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.