Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बालिका इंटर कॉलेज के सामने शराब की दुकान हटवाए जिला प्रशासन
  • देहरादून

बालिका इंटर कॉलेज के सामने शराब की दुकान हटवाए जिला प्रशासन

AltnewsUttarakhand 20/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश के साथ प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने शराब की दुकान संचालित करने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां करीब तीन साल दुकान नियम विरुद्ध चल रही है। मुख्य मार्ग के पीछे कालोनी स्थित है। शिकायत दर्ज करवाई है कि कई लोग यहां दुकान से शराब लेकर साथ लगते रोड पर वाहन खड़े कर शराब पीते हैं। इससे कोचिंग क्लस जाने वाली छात्राएं, महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनके लिए हमेशा डर का माहौल बना रहता है। सभी ने मांग की है कि इस दुकान को नियमानुसार शैक्षणिक व धार्मिक स्थल से पांच सौ मीटर दूर स्थानांतरित किया जाए। मांग करने वालों में प्रकाश किमोठी, संगीता किमोठी, अभिनव किमोठी, विजय लक्ष्मी, एसके वर्मा, अनीता वर्मा, शाश्वत, डीएस रावत आदि शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौ दिन के लिए गुजराड़ा मार्ग बंद
Next: मुख्य सचिव ने ली पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.