Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौ दिन के लिए गुजराड़ा मार्ग बंद
  • देहरादून

नौ दिन के लिए गुजराड़ा मार्ग बंद

AltnewsUttarakhand 20/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। नरेंद्रनगर को देहरादून-ऋषिकेश मार्ग से जोड़ने वाली गुजराड़ा रोड को नौ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग के किलोमीटर आठ पर करीब डेढ़ मीटर पैच में सुरक्षा दीवार ढहने से यहां भूस्खलन जोन बन गया है, जिससे यहां आवागमन में जानमाल का खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ कटिंग और सड़क मरम्मत कार्य के लिए मार्ग को बंद किया गया है। पीडब्ल्यूडी की नरेंद्रनगर डिविजन के मुताबिक सुरक्षा दीवार के साथ सड़क का हिस्सा भी खाई में ढह गया है। भूस्खलन जोन होने से इस पैच में सुरक्षा दीवार बन ही नहीं सकती है, जिसके चलते पहाड़ की कटिंग कर यहां सड़क को बनाया जा रहा है। पहाड़ कटिंग और सड़क निर्माण कार्य आपदा मद से किया जा रहा है। 28 सितंबर तक गुजराड़ा मार्ग पर मरम्मत करने के लिए इसे बंद किया गया है। एई गौरव जुयाल ने बताया कि मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों अब ऋषिकेश से होते हुए नरेंद्रनगर से आ-जा सकेंगे। डीएम टिहरी मयूर दीक्षित के आदेश पर यह कार्य किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित मांस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Next: बालिका इंटर कॉलेज के सामने शराब की दुकान हटवाए जिला प्रशासन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.