Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेप व हत्या मामले में दोषी को सजा-ए-मौत, 63 दिन में कोर्ट ने सुनाया फैसला
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

रेप व हत्या मामले में दोषी को सजा-ए-मौत, 63 दिन में कोर्ट ने सुनाया फैसला

AltnewsUttarakhand 15/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

कोलकाता (आरएनएस)। दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में हुई एक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। बारुईपुर के त्वरित अपर जिला न्यायालय ने इस मामले के मुख्य आरोपी मुस्तकिन सरदार को मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला राज्य में चल रहे आरजी कर कांड के आंदोलन के बीच आया है। आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जयनगर मामले में न्याय मिलने में मात्र 63 दिन का समय लगा है।
चार अक्टूबर को एक नाबालिग लडक़ी ट्यूशन से घर लौटते समय लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर के पास जलाशय से बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मुस्तकिन सरदार को गिरफ्तार किया था।
जयनगर मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद राज्य पुलिस ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में न्याय मिलने में जो तेजी दिखाई गई है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका एक ही उद्देश्य था, पीडि़ता और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाना।
आरजी कर कांड में न्याय मिलने में देरी हो रही है, जबकि जयनगर मामले में मात्र 63 दिनों में ही दोषी को सजा सुना दी गई। इस तुलना ने राज्य में न्यायपालिका के प्रति लोगों के विश्वास को बढ़ाया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में कड़े कदम उठाए सरकार: शंकराचार्य
Next: आत्महत्या करने जा रही हूं… एमबीबीएस सीट नहीं मिलने पर छात्रा ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग; मौके पर मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.