Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भ्रष्टाचार की पोल खुलने की तिलमिलाहट है कांग्रेस का प्रदर्शन: बंसल
  • देहरादून

भ्रष्टाचार की पोल खुलने की तिलमिलाहट है कांग्रेस का प्रदर्शन: बंसल

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के प्रदर्शन को गांधी परिवार के भ्रष्टाचार की पोल खुलने की तिलमिलाहट बताया। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वाले अब जांच एजेंसियों को खुलेआम धमका रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बंसल ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड को हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने शुरू किया, उसे कांग्रेस पार्टी ने निजी कंपनी बनाने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों करोड़ की जमीन को अवैध तरीके से कब्जाने को लेकर जारी जांच और कानूनी कार्यवाही से कांग्रेस को दर्द होना स्वाभाविक है।
बसंल ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता इस प्रकरण में मुख्य आरोपी हैं और न्यायालय से जमानत पर हैं। ये केस स्पष्ट करता है कि कैसे स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज उठाने के लिए बने पत्र को कांग्रेस नेताओं ने पहले निजी आवाज बनाया और फिर सत्ता के दुरूपयोग से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, पटना आदि स्थानों पर हजारों करोड़ की संपत्ति कब्जाने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में ईडी ने पूरी जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन बजाए सहयोग के कांग्रेस इस मामले में दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, संपर्क प्रमुख राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कॉपरेटिव में साधन सचिवों को मिलेगा एक समान वेतन
Next: भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ठेकेदार संघ ने किया सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.