Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिल्ली कूच से पहले यूथ कांग्रेस के सात नेता नजरबंद, आठ घंटे घर में बैठाए रखा
  • देहरादून

दिल्ली कूच से पहले यूथ कांग्रेस के सात नेता नजरबंद, आठ घंटे घर में बैठाए रखा

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन में शामिल होने जा रहे यूथ कांग्रेस के सात नेताओं को सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला में उनके घर पर ही रोक दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आजाद समेत सात नेताओं को सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक नजरबंद रखा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रभावित हुआ और वे प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके। शनिवार सुबह यूथ कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना होने के लिए आकाश आजाद के होरावाला स्थित आवास पर एकत्र हुए थे। युवाओं के दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना मिलने पर सहसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी सात नेताओं को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई के चलते नेता अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली रवाना नहीं हो पाए। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई का असर यूथ कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं की तैयारियों पर पड़ा, जो दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की योजना बना रहे थे। नेताओं की नजरबंदी के कारण उनका दिल्ली कूच का कार्यक्रम रुक गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष जुनैद मलिक, एनएसयूआई के जिला सचिव गगनदीप, खुर्शीद मलिक, रोहित कुमार, विशेष कुमार और राहुल देव को नजरबंद रखा गया। उधर, सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि किसी को भी नजरबंद नहीं किया गया बल्कि युवाओं के दिल्ली जाने की सूचना पर उनके घर में जाकर उनसे पूछताछ की गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी : मदन कौशिक
Next: गांवों की तरक्की के लिए एकजुट हों पंचायत प्रतिनिधि, विकास संकल्प सम्मेलन में हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.