Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश से बिगड़ा मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग
  • अल्मोड़ा

बारिश से बिगड़ा मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग

AltnewsUttarakhand 16/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सुबह खिली धूप के बाद लगभग साढ़े दस बजे से मौसम ने करवट बदल ली। जहाँ पहले धूप थी वहीं उसकी जगह बादल आ गए। अल्मोड़ा में सुबह धूप के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया और आसमान में बादलों के साथ सर्द हवाएं चलने लगी। दिन में ही अंधेरा छा गया। सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लोगों ने ठंड से बचने को अंगीठी का भी सहारा लिया। वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर से हुई बारिश से स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का यह सिलसिला शाम तक जारी जारी था। दोपहर से शुरू हुई बारिश ने लोगों को अक्टूबर महीने के बीच में ही गर्म कपडे निकालने को मजबूर कर दिया है। बारिश से नगर में लगे माता के पंडालों और रामलीलाओं पर भी प्रभाव पड़ेगा। ठण्ड और बारिश के बीच दर्शकों का पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बारिश होने के आसार जताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार 17 अक्तूबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया सीएम धामी का स्वागत
Next: सोबन सिंह जीना मेडिकल संस्थान में बीसीएमई संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.