Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैट से किया सिर पर वार, खतरे में पड़ी जान; केस दर्ज
  • देहरादून

बैट से किया सिर पर वार, खतरे में पड़ी जान; केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 25/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर थाना क्षेत्र में पड़ोस के बालकों ने 12 वर्षीय बालक पर क्रिकेट बैट से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल के सिर में खून के थक्के जम गये और आपरेशन के बाद उसकी हालत सामान्य हुई। होश में आने के बाद उसने स्वजनों को आपबीती सुनाई और पड़ोसी बालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम को पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय बालक उनके 12 वर्षीय पुत्र को खेलने के लिए अपने घर ले गया। वहां पहले से दो बालक और मौजूद थे। रात करीब नौ बजे जब उनका पुत्र वापस आया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और खून की उल्टियां होने के साथ वह बेहोश हो गया।
आनन-फानन में उसे इंद्रेश अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। सीटी स्कैन और अन्य जांच होने के बाद डाक्टरों ने बताया कि पुत्र के सिर में रक्त के थक्के पाए गए हैं और उसका आपरेशन करना पड़ेगा। आपरेशन के बाद वह कई दिनों तक अस्पताल में रहा और 27 अगस्त को उसे छुट्टी मिली। हालत सामान्य होने के बाद जब पुत्र बोलने की स्थिति में आया तो उस रात के घटनाक्रम के बारे में बताया। पुत्र ने बताया कि खेलने के बाद जब वह घर को वापस चलने लगा तो पड़ोसी बालक ने रुकने के लिए कहा। उसके इंकार करने पर पड़ोसी बालकों ने उसके सिर पर क्रिकेट के बैट से वार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बालकों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिक विकास परिषद की कार्यशाला में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Next: कांग्रेस ने पेपर लीक प्रकरण पर दिया धरना, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.