Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • बीसीसीआई कैंप के लिए बागेश्वर के देवेंद्र बोरा का चयन
  • नैनीताल

बीसीसीआई कैंप के लिए बागेश्वर के देवेंद्र बोरा का चयन

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image
हल्द्वानी(आरएनएस)।  बागेश्वर के युवा तेज गेंदबाज देवेंद्र बोरा को रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उनका चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इंडिया इमर्जिंग कैंप के लिए किया गया है। यह कैंप कोयंबटूर में होना है, जिसके लिए देवेंद्र रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड के लिए साल 2023-24 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने वाले देवेंद्र बोरा दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। बीसीसीआई से उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद से देवेंद्र उत्तराखंड की अंडर-19 और अंडर-23 टीम के सदस्य रहे हैं। साल 2023-24 के सत्र कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में देवेंद्र को तीन मैच खेलने का मौका मिला। इसमें देवेंद्र ने 3.96 की इकोनॉमी के साथ 14 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच और एक बार चार विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए रणजी के बीच सत्र में उत्तराखंड की टीम में उन्हें चुना गया। देवेंद्र ने प्रथम श्रेणी के पहला मुकाबला पुडुचेरी के खिलाफ खेला। इसमें दोनों पारियों ने देवेंद्र ने कुल पांच विकेट चटकाए। दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ भी देवेंद्र बोरा ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सीजन के अंतिम मैच में बड़ौदा के खिलाफ देवेंद्र ने दो विकेट लिए। अपने पहले रणजी सीजन के चार मैचों में देवेंद्र ने 3.66 की इकॉनोमी के साथ 12 विकेट चटकाए। वह विकेट लेने के मामले में देश के टॉप-100 गेंदबाजों की सूची में 93वें स्थान पर रहे। देवेंद्र के इंडिया इमर्जिंग कैंप में चयन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल, सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा ने खुशी व्यक्त की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 16 साल से कम के तैराकी खिलाड़ियों को फीस में छूट
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.