Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चम्पावत
  • बीमार प्रसूता के लिए देवदूत बने एसएसबी के जवान
  • चम्पावत

बीमार प्रसूता के लिए देवदूत बने एसएसबी के जवान

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चम्पावत(आरएनएस)। जिले के सीमांत रायल गांव की बीमार प्रसूता महिला के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान देवदूत साबित हुए। जवानों ने प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से बीमार हुई प्रसूता को डोली के सहारे सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 40 मिनट में तीन किमी दूरी तय कर महिला को सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से महिला को मंच स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।  तामली क्षेत्र के रायल गांव की प्रधान सरिता देवी ने बताया कि 42 वर्षीया संगीता देवी पत्नी सुग्रीव राम ने बीते बुधवार के तड़के घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, उसका रक्तस्राव नहीं रुका। परिजनों ने 108 आपात सेवा को काल की तथा प्रसूता को सड़क तक पहुंचाने के लिए एसएसबी की तामली बार्डर आउट पोस्ट से मदद मांगी। पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर जवानों की टीम तत्काल महिला के घर पहुंच गई। जिसके बाद प्रसूता को डोली के सहारे तीन किमी पैदल दूरी तय करके सड़क मार्ग तक लाया गया। इसके बाद चम्पावत जिला मुख्यालय से पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्रसूता को मंच अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। समय पर उपचार मिलने से प्रसूता की जान बच गई। ग्राम प्रधान सरिता देवी तथा ग्रामीणों ने एसएसबी के जवानों की सराहना की। महिला को डोली से पहुंचाने वाले एसएसबी जवानों में एएसआइ अनिल शर्मा, आरक्षी करन प्रसाद, सुरजीत सिंह, हरीश ऐरी, सोविंद्र कुमार, आदित्य चौधरी, सचिन मौर्या, ब्रजेश कुमार, रोहितास कुमावत, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सारी-गौचर के बीच अलकनंदा नदी पर बनेगा मोटर पुल
Next: जोशीमठ में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.