Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • जोशीमठ में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
  • चमोली

जोशीमठ में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर के गांधीनगर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ की जो लोअर बाजार से होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंची। शोभा यात्रा में शमिल युवाओं ने जगह-जगह विविध प्रकार के करतब दिखाकर सभी का मन मोहा। महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा ने नगर में लगभग 6 किमी की दूरी तय की। यह शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर से होते हुए नरसिंह मंदिर, सिंहधार, रोपवे तिराहे, अपर बाजार ,छावनी बाजार से गुजरने के बाद इसका समान वाल्मीकि मंदिर में ही किया गया । शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण वाली झांकी में दिखाया गया कि महर्षि वाल्मीकि की कुटिया में उनके साथ माता सीता, लव कुश वाल्मीकि के साथ विराजमान हैं। साथ ही रथ पर भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान बैठे हुए हैं। बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर अनेक प्रकार के कर्तव्यों को युवाओं ने दिखाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। जिसमें कृष्ण लीला, महाकाली शिव तांडव प्रमुख रहे। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष किशन कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कुमार, वाल्कीकि समाज के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, अखाड़े के गुरु चमन लाल , बिशनलाल झरिया आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीमार प्रसूता के लिए देवदूत बने एसएसबी के जवान
Next: सीएचसी बड़कोट से फिजिशियन हटाने पर आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.