Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • बेनीताल से टेलीस्कोप के जरिए सूरज को करीब से देख सकेंगे
  • पौड़ी

बेनीताल से टेलीस्कोप के जरिए सूरज को करीब से देख सकेंगे

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। चमोली जिला प्रशासन की ओर से एस्ट्रो विलेज बेनीताल में स्टार्सकेप्स और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नक्षत्र सभा की अगली कड़ी 8 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले नक्षत्र सभा में टेलीस्कोप से सूरज के दाग देखना, रॉकेट बनाना और उनको लांच करना, टेलीस्कोप के काम करने के तरीके को समझना, 3डी में विशेष एस्ट्रोनॉमी शो देखना, रात के आकाश का अवलोकन आदि दिलचस्प कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम अद्वितीय खगोलीय अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी सत्र और सांस्कृतिक समर्पण का अनुभव प्रदान करेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों को इस बार उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, नंदा देवी जैवमंडल रिजर्व के निकटता से स्थानीय वनस्पति और जीवों पर चंद्रमा के चक्रों के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। कहा कि यह कार्यक्रम सभी आयु समूहों के लिए खगोल विज्ञान को सुलभ और रुचिकर बनाने के लिए तैयार किया गया है। नक्षत्र सभा में शामिल होने के लिए https://starscapes.zone/benital-booking/ बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आसपास के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़े, जिससे यह पर्यटन के साथ साथ आजीविका का स्रोत बनकर निकले। बेनीताल कर्णप्रयाग से करीब 30 किलोमीटर दूर है। चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां सालभर पर्यटकों आवाजाही होती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रीतम से मिले पीसीएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी
Next: पैसे निकालने के लिए एलयूसीसी दफ्तर में लगी लोगों की भीड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.