Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगार अभ्यर्थियों की नियुक्ति को हरसंभव प्रयास करेगी कांग्रेस: माहरा
  • देहरादून

बेरोजगार अभ्यर्थियों की नियुक्ति को हरसंभव प्रयास करेगी कांग्रेस: माहरा

AltnewsUttarakhand 16/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पिछले कई महीनों से अपनी नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे एलटी चयनित अभ्यर्थियों को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि वे उनकी नियुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यूके ट्रिपल एससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद पिछले छह महीनों से राज्य के शिक्षित 1352 अभ्यर्थी अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सरकार और सरकारी सिस्टम उनकी समस्या के समाधान प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जिसके कारण बरसात के मौसम में भी खुले असमान के नीचे भीगते हुए चयनित अभ्यर्थियों को धरना देना पड़ रहा है। माहरा ने कहा कि वे उनकी समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे व आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल से भी मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। उपाध्यक्ष धस्माना ने आश्वस्त किया कि प्रदेश कांग्रेस उनके एक सूत्री मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन और न्यायालय हर जगह पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, नवीन जोशी, जसविंदर सिंह गोगी, दिनेश कौशल, मदन लाल, गिरिराज किशोर हिंदवाण भी उपस्थित रहे। एलटी चयनित अभ्यर्थियों के नेता रोहित असवाल, गौरव नौटियाल,जोगेंद्र नाथ, रमेश पांडे, जोगेंद्र नाथ, रोहित असवाल, बलदेव पंवार, नरेंद्र सिंह, विवेक उनियाल, आरती असवाल समेत बड़ी संख्या में एलटी चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोक पर्व ‘हरेला’ हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा :  महाराज
Next: कर्नल कोठियाल दायित्वधारी के रूप में सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.