Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • चमोली

भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  उत्तराखंड में भगवान शंकर के पंच केदार में एक श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त पर वेद मंत्रों के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। कपाट बंदी के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली के साथ रुद्रनाथ के पुजारी वेदप्रकाश भट्ट और महादेव भट्ट श्रद्धालुओं के साथ संध्या के समय में रुद्रनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचे। भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली के गोपीनाथ मंदिर पहुंचने पर फूल मालाओं, दीप थालों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने का भव्य स्वागत किया। गुरुवार को रुद्रनाथ मंदिर में प्रातः 4 बजे से विधिवत्त पूजा प्रारम्भ हुयी। भगवान का अभिषेक शुरू हुआ। अभिषेक के बाद भगवान रुद्रनाथ को हिमालयी औषधियों और वनस्पतियों से समाधिस्थ स्वरूप दिया गया। इसके बाद रुद्रनाथ विग्रह उत्सव डोली ने प्रस्थान किया। रुद्रनाथ से ग्वाड़ में रुद्रनाथ उत्सव डोली पहुंचने पर गांव के लोगों रुद्रनाथ विग्रह डोली का अभिनन्दन किया। शाम 5 बजे गोपीनाथ मंदिर में पहुंचने पर डोली का भव्य स्वागत किया गया। गोपीनाथ गोपीनाथ मंदिर के भंडारक ठाकुर अमित रावत ने भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली के गोपेश्वर मंदिर में पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान की डोली का स्वागत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस
Next: केदारनाथ विधान सभा में बिना अनुमति के जुलूस व सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.