Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भैसियाछाना ब्लॉक स्काउट कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने सुरेश, प्रीति बनी नॉन स्काउटर अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

भैसियाछाना ब्लॉक स्काउट कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने सुरेश, प्रीति बनी नॉन स्काउटर अध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड भारत स्काउट गाइड जिला संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में खण्ड शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला की अध्यक्षता एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिगम्बर फुलोरिया की देखरेख में भैसियाछाना विकास खण्ड में स्काउट गाइड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश चन्द्र आर्या अध्यक्ष चुने गए जबकि ब्लॉक सचिव हरीश सिंह रौतेला, सहायक मुख्यालय आयुक्त धीरेन्द्र कुमार पाठक बने। नॉन स्काउटर अध्यक्ष प्रधानाचार्य जीजीआईसी बाड़ेछीना प्रीति पंत बनी। उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश कुमार तिवारी, मनीष जोशी, प्रमोद कुमार पंत, जितेन्द्र सिंह मेहरा, दीपिका पंत, रमेश चन्द्र सनवाल चुने गए। वहीं मुख्य काउन्सलर पूरन चन्द्र पाण्डे, पंकज भट्ट तथा शान्ति टम्टा, ममता भट्ट गाइड काउन्सलर चुने गए जो प्रशिक्षण विभाग संचालित कराएंगे। ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य सरकार द्वारा दो ड्रेस दी जाती हैं, उसमें से एक स्काउट गाइड की ड्रेस बनाएँगे तो वर्दी की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही हवालबाग, ताकुला, भैसियाछाना के प्रधानाचार्यों के लिए पृथक से पत्र निर्गत कर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 6 नवम्बर से 10 नवम्बर तक एडम्स इन्टर कॉलेज अल्मोड़ा में होने वाले राज्य अवार्ड कैम्प में प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के स्काउट गाइडों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंगलदीप विद्या मंदिर खत्याड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
Next: कार और टेंपो की टक्कर, एक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.