Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भर्ती परीक्षा समर्थक शिक्षक संभालेंगे प्रधानाचार्य का प्रभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भर्ती परीक्षा समर्थक शिक्षक संभालेंगे प्रधानाचार्य का प्रभार

AltnewsUttarakhand 13/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भर्ती परीक्षा समर्थक शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन की वजह से अटके कामों की जिम्मेदारी लेने का फैसला लिया है। वह प्रधानाचार्यों का प्रभार लेने के साथ ही अंक सुधार मूल्यांकन और छात्रवृत्ति परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती परीक्षा के समर्थक शिक्षकों ने ऑनलाइन बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में फैसला लिया गया कि राजकीय शिक्षक संघ के दबाव में जिन स्कूलों के प्रभारी प्रधानाचार्यों ने प्रभार छोड़ दिया है, उन स्कूलों में भर्ती समर्थक शिक्षक प्रभार संभालेंगे। 16 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा करवाने की भी हामी इन शिक्षकों ने भरी है। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड के सचिव और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर उन्हें अंक सुधार मूल्यांकन कार्य में लगाने की गुजारिश की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रांतीय संयोजक बृजेश पंवार, डॉ.कमलेश मिश्रा, अनिल राणा, अतुल वर्मा, अमिता सिंह, बचन जितेला ,भूपेंद्र सिंह, चंद्र सिंह चिराल, जवाहर सिंह रावत, कमलेश सिंह धपोला, नवीन उपाध्याय, प्रीतम सिंह नेगी, विभा थपलियाल, राहुल महर, राजीव मिश्रा, राकेश ध्यानी, राम नारायण नौटियाल, सतीश मौर्य, शंकर डबराल, बृजपाल रावत, गोविंद सिंह चौहान, हरिमोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, धीरेंद्र भंडारी, उपेंद्र भंडारी, जनक सिंह रावत, विनीता बहुगुणा, द्वारिका पुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे। आज दून में बुलाई है खुली बैठक सीधी भर्ती समर्थक मंच से जुड़े शिक्षकों ने आज देहरादून में खुली बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिक्षक विभागीय परीक्षा को जल्द कराने के साथ ही मौजूदा स्थिति में शिक्षा व्यवस्था को संभालने को लेकर अहम फैसले लेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
Next: सचिवालय घेराव के लिए 17 सितंबर को दून में जुटेंगे 20 हजार शिक्षक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.