Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस टीम ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस टीम ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीते दिनों शराब तस्करी के मामले में पुलिस को धक्का देकर फरार हुए शराब तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 30 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा नेवल गांव जाने वाले मार्ग पर भौनखाल में तलाशी अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान स्कूटी संख्या यूपी 14सीबी 3677 पर सवार आरोपी हरीश (45 वर्ष) पुत्र दिगम्बर दत्त निवासी ग्राम नेवलगांव थाना भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई थी। आरोपी हरीश कार्यवाही के दौरान हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिससे हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आयी। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जो वर्तमान में आईसीयू में उपचाराधीन हैं। मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए शनिवार को अभियुक्त को चौड़ी के घट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल करने पर अन्य धाराओं की बढोतरी की गई है। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन चन्द्र, कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ रूट पर 2500 श्रद्धालु रेस्क्यू, दर्शन को गए 16 लोग लापता
Next: युवकों ने ताजमहल में कब्रों पर चढ़ाया गंगाजल, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.