Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब पीने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला
  • देहरादून

शराब पीने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला

AltnewsUttarakhand 29/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। आर्केडिटया टी एस्टेट क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत करीब 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, टी एस्टेट आरकेडिया प्रेमनगर के प्रबंधक नीरज शर्मा ने तहरीर दी कि 25 मई को चाय बागान के सीनियर सिक्योरिटी सुपरवाईजर नरेश कुमार और शिवा राठी क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे। इस दौरान वो टी एस्टेट के 13 नंबर ब्लाक के बगीचे में पहुंचे तो वहां कुछ लोग शराब पीते नजर आए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शराब पीने से मना किया।
आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संतोष थापा, जुलफान, पवन, दीपक, दीपू, आदित्य और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी- दून मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Next: भोजन माताओं ने मांगा न्यूनतम वेतन, करेंगी धरना प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.