Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बिजली कटौती से परेशान भगवानपुर के लोगों ने किया हंगामा
  • हरिद्वार

बिजली कटौती से परेशान भगवानपुर के लोगों ने किया हंगामा

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  घाड़ क्षेत्र के सिकरोढा गांव के लोगों ने ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचकर रात भर हुई बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर वापस लौटे। गुरुवार को सिकरौड़ा गांव के लोगों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंच कर बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा किया। बताया कि क्षेत्र में बहुत अधिक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सिकरौदा गांव क्षेत्र आम का बाहुल्य क्षेत्र है। जिसमें रात्रि के समय लोगों को आम के बाग में आना-जाना पड़ता है। वहीं सिकरोढा क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी रहती है। जिस वजह से विद्युत कटौती के चलते लोग आम के बाग में जाने से कतराते रहते हैं। जिससे आम की फसल पर प्रभावित होती है। वहीं अन्य फसलें भी विद्युत कटौती के चलते प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात्रि के समय ऊर्जा निगम के कुछ कर्मचारी छापेमारी करते हैं। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी होती है। ग्रामीणों की सूचना पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंच ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता की। कहा की बढ़ती गर्मी में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जिससे किसानों को कोई भी सुविधा का सामना करना पड़े। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विद्युत कटौती नहीं होने दी जाएगी। जिन जगहों पर लाइन खराब है उनको भी दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अजीम मिर्जा, राव जिकरिया, राव अब्दुल कादिर, राव फाजिल, सैयद मोनीश, राव रियान, राव कैप, शाहिन अहमद, मोहम्मद नईम, बिलाल मिर्जा, समीम, महताब, प्रदीप, शाहबाज मलिक आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग
Next: नशीला पदार्थ पिलाकर किया विधवा महिला से दुष्कर्म

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.