Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नशीला पदार्थ पिलाकर किया विधवा महिला से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

नशीला पदार्थ पिलाकर किया विधवा महिला से दुष्कर्म

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसी के घर में उससे दुराचार किया गया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में उसका विवाह हुआ था। वह आज भी अपने पति के घर में ही रहती है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसके पति द्वारा कराए गए बीमा की रकम उसे मिली थी। इसके अलावा गन्ना समिति से भी उसे रकम मिली थी। साथ ही फसल का पैसा भी उसके पास था। कुल मिलाकर उसके पास लाखों रुपये की रकम थी। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई का एक मित्र उसके घर पर आने-जाने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसके घर पर आया तब वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गई तथा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे होश आया तो उसने आरोपी को फोन पर घटना के बारे में पूछताछ की। कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत करेगी। लेकिन आरोपी ने उसे मना लिया तथा उससे शादी का वादा कर डाला।
पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसे अपने कारोबार में लगाने के लिए दस लाख रुपये उधार मांगे। साथ की कहा कि वह उन रुपयों का उसे हर महीने लाभ भी देता रहेगा। पीड़िता का कहना है कि उसने उसे रुपये दे दिए। इस प्रकार उसने कई बार अपने अन्य साथियों के खाते में भी उससे लाखों रुपये ट्रांसफर कराये। करीब 16 लख रुपये की रकम जब महिला आरोपी को दे चुकी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। तो आरोपी ने ढाई लाख रुपये की रकम उसके खाते में वापस की। बाद में वादा किया कि जल्द ही वह पूरी रकम वापस कर देगा, लेकिन आरोपी ने रकम वापस नहीं की।
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया जाना जारी रखा। पीड़ित महिला ने जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर इनकार कर दिया। कहा कि यदि उसने इस संबंध में किसी से कोई बात कही तो वह उसे जान से मार डालेगा। पीड़िता का कहना है जिसके बाद उसके द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित महिला के कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम निवासी ग्राम मंडावली, अंकुर निवासी ग्राम लिब्बाहरेडी तथा दीपक निवासी अज्ञात के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली कटौती से परेशान भगवानपुर के लोगों ने किया हंगामा
Next: मुख्यमंत्री धामी ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को शैक्षिक सहायता (छात्रवृत्ति) योजना हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.