Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़

बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

AltnewsUttarakhand 03/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी (आरएनएस)। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई है। पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक हफ्ते के भीतर मुखानी थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना है।  जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह 6:30 बजे कालिका कॉलोनी से ओम शांति केंद्र ब्लॉक की ओर जा रही धनुली देवी के साथ घटी। पीड़ित महिला ने बताया कि कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर उनके गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन ली और ऊंचापुल की ओर भाग गए। बुजुर्ग महिला ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह भाग खड़े हुए। चेन लूटने के दौरान महिला सड़क पर गिरने से भी बच गई।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिवार और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा कि इसी सप्ताह रात में घर के बाहर टहल रही महिला की भी चेन लूट की गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में अपराधियों ने दूसरी घटना देकर पुलिस को चुनौती दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष ने की जनसुनवाई
Next: बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश, वायुसेना ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.