Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा 60 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को नहीं बनाएगी जिलाध्यक्ष
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा 60 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को नहीं बनाएगी जिलाध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 11/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अब 45 से 60 साल की उम्र के नेता ही बन सकते हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए भी आयु सीमा तय कर दी है। विदित है कि इन दिनों भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पार्टी को 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों का चयन करना है। इसके लिए अब पार्टी ने मानक भी तय कर दिए हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए जहां 35 से 45 साल की आयु सीमा तय की गई है वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 साल की आयु सीमा तय की गई है। मंडल अध्यक्ष की तरह ही जिलाध्यक्ष के भी सिर्फ दो कार्यकाल ही हो सकते हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष पद के लिए भी मानक तय किए गए हैं और इसमें भी हर जिले में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 की चुनावी रणनीति के तहत राज्य में मजबूत संगठन खड़ा करनी चाहती है ऐसे में पार्टी के प्रतिनिष्ठावान कार्यकर्ताओं को इन पदों पर तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में विधायक, सांसद के साथ ही वरिष्ठ नेताओं की भी राय ली जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर परिवार के सदस्यों को स्थानीय शहर में पोस्टिंग का आरोप
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.