Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर की समस्याओं को लेकर भाजपा नगर मंडल ने जिलाधिकारी से की वार्ता, दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर की समस्याओं को लेकर भाजपा नगर मंडल ने जिलाधिकारी से की वार्ता, दिया ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 18/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के शिष्टमंडल द्वारा आज नगर के समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की तथा समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें जिलाधिकारी को अवगत कराया किया गया कि विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर नगर पालिका की परिसंम्पतियों व सरकारी व व्यक्तिगत परिसंपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। जनहित में इन परिस्थितियों का पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है। शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि प्राथमिकता के आधार पर आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि प्रशासन इसे लेकर अत्यंत गंभीर है, शीघ्र ही प्राथमिकता के आधार पर आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) ने नवीन कलेक्ट्रेट के लिए लगाई गई 2 वैन सर्विस के लिये जिससे कलेक्ट्रेट विकास भवन से पाण्डेयखोला, लक्ष्मेश्वर, जाखन देवी से बाजार जाने वालों को सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि जिला योजना से खरीदी गई गाड़ी का शीघ्र संचालन किया जाए, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्ग पर बड़ी गाड़ी चलाने की परिवहन विभाग से अनापत्ति प्राप्त हो गई है तथा सड़क के किनारे पैराफिट व सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है और ट्रायल रन भी किया जा चुका है, शीघ्र ही बस का संचालन किया जाएगा तथा एक और बस चलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। जिससे जन सामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सभासद अमित साह (मोनू), सभासद मनोज जोशी, पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह शामिल थे ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोसी नदी में वन विभाग के कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लोगों को किया जागरूक
Next: अल्मोड़ा बीएसएनएल एक्सचेंज में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.