Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा जमीनी कार्यकर्ता को ही देगी मेयर का टिकट
  • अल्मोड़ा

भाजपा जमीनी कार्यकर्ता को ही देगी मेयर का टिकट

AltnewsUttarakhand 28/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा जो झूठ फैलाया जा रहा है कि भैरव गोस्वामी को शामिल कर कांग्रेस ने भाजपा में सेंधमारी की है वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि भैरव गोस्वामी ना ही पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी के किसी पद में हैं। बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है और बुरी तरह घबराई है। बहुगुणा ने कांग्रेस का यह बयान हास्यापद बताया कि भैरव गोस्वामी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ता का कोई वजूद ही नहीं है जिसे वह पार्टी के प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा सके। उन्होंने कहा कांग्रेस के कई नेता व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा के संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें भी भाजपा में शामिल कराया जाएगा। बहुगुणा ने यह भी कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है और भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार अल्मोड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर व पार्षद जीतकर इतिहास बनाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्टी के प्रति निष्ठा और साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मिला टिकट
Next: टिहरी रियासत क्षेत्र को अलग लोकसभा का दर्जा मिले : किशोर उपाध्याय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.