Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा 27 अक्तूबर को करेगी उम्मीदवार के नाम का ऐलान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा 27 अक्तूबर को करेगी उम्मीदवार के नाम का ऐलान

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथउप चुनाव के लिए बीजेपी में प्रत्याशी की तस्वीर रविवार 27 अक्तूबर तक साफ होने की उम्मीद है। पार्टी ने 28 अक्तूबर सोमवार को नामांकन का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। जबकि, कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान जल्द हो सकता है। केदारनाथ उप चुनाव के लिए 29 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस की तरफ से अभी तक प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। दोनों दलों की एक-दूसरे के प्रत्याशियों पर नजर है। माना जा रहा है कि इसी वजह से घोषणा में दोनों दल विलंब कर रहे हैं। भाजपा ने नामांकन तिथि का तो ऐलान कर दिया है, लेकिन प्रत्याशी को लेकर अभी पसोपेश की स्थिति है। भाजपा ने केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल, चंडी प्रसाद भट्ट और कुलदीप आजाद नेगी के नाम पैनल में भेजे हैं। इनमें दो नाम ऐसे भी हैं जो कांग्रेस के पैनल में भी शामिल हैं। इस बीच ऐश्वर्या रावत टीम का सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद से भाजपा अंदरखाने अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी हाईकमान प्रत्याशी के नाम पर लगभग मुहर लगा चुका है, अब ऐलान करना बाकी है। पार्टी शनिवार शाम या फिर रविवार को प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उप चुनाव के लिए किया गया ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन
Next: गढ़वाल विवि को डीएसटी-पर्स से मिला 10 करोड़ रूपये का अनुदान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.