Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि को डीएसटी-पर्स से मिला 10 करोड़ रूपये का अनुदान
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि को डीएसटी-पर्स से मिला 10 करोड़ रूपये का अनुदान

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता (डीएसटी-पर्स 2024) अनुदान को प्राप्त करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बीती 28 अगस्त को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के नेतृत्व में विवि के एक प्रतिनिधिमंडल को डीएसटी द्वारा आईआईटी दिल्ली में विवि के शोध प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया गया था। परिणाम स्वरूप डीएसटी-पर्स 2024 के तहत गढ़वाल विवि को 10 करोड़ रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। 2009 में डीएसटी द्वारा स्थापित पर्स कार्यक्रम भारत सरकार की विश्वविद्यालयों में बुनियादी ढांचा विस्तार की एक प्रमुख पहल है। जिसका उद्देश्य विवि की अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत कर वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाना है। इस उपलब्धि पर गढ़वाल विवि कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने गढ़वाल विवि में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
डीएसटी से अनुदान प्राप्त होने पर गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और पूर्व प्रति-कुलपति प्रो. आरसी भट्ट और कुलसचिव प्रो. नारायण सिंह पंवार ने डीएसटी-पर्स 2024 के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हेमवती नंदन, सह-समन्वयक डॉ. राम साहू और परियोजना कार्यान्वयन समूह के सदस्यों डॉ. रोहित महर, डॉ. संजय कुमार उपाध्याय, डॉ. डिगर सिंह, और डॉ. गौरव जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा 27 अक्तूबर को करेगी उम्मीदवार के नाम का ऐलान
Next: एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.