Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की सरकार विकास की सरकार: भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला
  • अल्मोड़ा

भाजपा की सरकार विकास की सरकार: भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला

AltnewsUttarakhand 02/06/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने आज आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने कई ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार छूना तो दूर सोच भी नहीं सकती थी। पिछले 8 वर्षों में देश ने जहाँ भारत के हर नागरिक को सुरक्षा सम्मान देने का कार्य किया वहीं विश्व में भारत की एक अलग धाक देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं वहीं गरीबों के उन्मूलन के लिए लगातार कई योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास की चिंता करते रहते हैं। मोदी सरकार जन कल्याण के लिए जनभागीदारी के साथ जन सरोकार को समर्पित जन-जन की सरकार है। वन रैंक वन पेंशन जैसी बहुत पुरानी मांग को मानकर सैनिकों के सम्मान में एक बड़ा कार्य किया वही किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सम्मान देने का प्रयास भी केंद्र की मोदी सरकार कराई जाए उत्तराखंड से मोदी जी का विशेष लगाव रहा है और वह बार-बार कहते आए हैं कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है पहाड़ के हर कोने पर सड़क पहुंचाना केदारनाथ का पुनर्वास करवाना हर घर नल और हर नल में जल के माध्यम से हर व्यक्ति तक ₹1 में पानी पहुंचाना ऐसी कई योजनाएं हैं जिन्होंने उत्तराखंड को मजबूत किया है उत्तराखंड वासियों को मजबूत किया है और देश में उत्तराखंड के प्रति सम्मान को आगे बढ़ाया है और इसका परिणाम उत्तराखंड की जनता ने पहली बार लगातार दोबारा भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार दिखा चुकाया है और हमें निश्चित रूप से यह हो विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आसीन रहेगा और सदा आगे बढ़ता रहेगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी और गबन के मामले में अभियुक्त की याचिका ख़ारिज
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.