Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीजेपी ने काटा विधायक महेश नेगी का टिकट!
  • अल्मोड़ा

बीजेपी ने काटा विधायक महेश नेगी का टिकट!

AltnewsUttarakhand 20/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। द्वाराहाट से भाजपा प्रत्याशी बने अनिल शाही पार्टी और संघ के पुराने सिपाही रहे हैं और उन्होंने संगठन में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं। अनिल को टिकट मिलने का कारण उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से करीबी भी बताया जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कोश्यारी से इनकी करीबी वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी जैसी ही रही है। वहीं अनिल शाही को टिकट मिलने के बाद सबसे बड़ी खबर यह आ रही है की महेश नेगी को टिकट नहीं मिलने का कारण यह बताया जा रहा है की विधायक नेगी के खिलाफ चल रहा दुष्कर्म का मामला टिकट कटने का बड़ा आधार बना। इस प्रकरण ने पार्टी की छवि को भी काफी प्रभावित किया था। नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया और टिकट काटना उचित समझा। आपको बता दें कि द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने पांच सितंबर 2020 को देहरादून में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि उसके बेटी के पिता महेश नेगी हैं। जिसके बाद विधायक की पत्नी ने भी पीडि़ता पर क्रास FIR दर्ज कराई, बाद में महिला ने फैमिली कोर्ट में केस दायर किया है। पीड़िता ने बेटी के नाम से दायर की गई याचिका में विधायक से गुजारा भत्ता के रूप में 60 हजार रुपये हर माह भुगतान करने की मांग की। याचिका में पीड़िता ने बेटी के पिता के नाम की जगह विधायक का नाम लिखा। ट्रायल कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया। हालांकि बाद में ट्रायल कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। इस प्रकरण को लेकर पार्टी की काफी बदनामी हुई। उनके टिकट कटने का सबसे बड़ा आधार भी यही प्रकरण बना।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में 227 नए कोरोना संक्रमित
Next: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 248 नए केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.