Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता से 3.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

भाजपा नेता से 3.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। भाजपा नेता और रेस्टोरेंट स्वामी को एक कंपनी का सेटअप बॉक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 3.20 करोड़ की रकम हड़पकर फरार हुए 25 हजार के इनामी आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की पीठ थपथपाई है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि 2021 में छोटू महाराज रेस्टोरेंट-सिनेमा संचालक भाजपा नेता अमित सैनी निवासी शांतरशाह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी और प्रशांत संगल निवासी देहरादून ने उसे एक कंपनी का सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 3.20 करोड़ की रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान तरनजीत और प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। आरोप है कि पूरे मामले के मास्टर माइंड कुमार प्रसून पुत्र स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद निवासी A/204 एन जी विकास सीएचएस लि.बेवर्ली पार्क कनकिया रोड मीरा रोड पूर्वी ठाणे महाराष्ट्र के खिलाफ वर्ष 2022 में कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। उसके बाद एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बताया कि आरोपी को बहादराबाद पुलिस की टीम ने एम्स दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसे यहां लाकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी ने खुद को कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर अपने गैंग के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित अमित सैनी को उत्तराखंड का कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा दिया था। बकायदा कंपनी का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया गया था। पुलिस टीम में एसओ नरेश राठौड़, चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, हेड कांस्टेबल नरविंद्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत, मुकेश राणा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने आई.एस.बी.टी देहरादून में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल बांटे
Next: परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाने वाली किशोरी व युवक पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.