Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों ने भी उठाई प्रशासक बनाने की मांग
  • देहरादून

ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों ने भी उठाई प्रशासक बनाने की मांग

AltnewsUttarakhand 02/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों और प्रधानों ने भी उन्हें प्रशासक नियुक्त करने की मांग उठानी शुरू कर दी है। प्रधान संगठन सहसपुर ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी कि अगर उन्हें प्रशासक नियुक्त नहीं किया गया तो पांच दिसंबर को प्रदेशभर के सभी जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। ज्ञापन में प्रधान संगठन ने कहा कि उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन बीते एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। परंतु केवल जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाकर जो सौतेला व्यवहार प्रदेश के 520 जिला पंचायत सदस्यों, 95 क्षेत्र पंचायत एवं 7791 ग्राम प्रधानों के साथ किया है, उसे जनप्रतिनिधि बेहद नाराज हैं। कहा कि सरकार का यह निर्णय भाजपा के सिद्धांतों के विपरीत है। एक देश, एक विधान, एक निशान की बात करने वाली पार्टी की ओर से उत्तराखंड प्रदेश में एक पंचायत में, दो विधान की जो प्रथा लागू की है, वह निंदनीय है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि राज्य सरकार अध्यादेश लाकर या पंचायती राज ऐक्ट में संशोधन कर इस सौतेले व्यवहार की प्रथा को समाप्त करे और जिला पंचायत की तर्ज पर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों को भी प्रशासक नियुक्त किया जाए। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर उत्तराखंड प्रदेश के संपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष प्रधान संगठन मुकेश कुमार, महामंत्री रजनी देवी, संदेश कुमार, आरती जोशी, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पहाड़ के साथ मैदान में भी विधानसभा सीट बढ़ाने की जरूरत: अग्रवाल
Next: अस्थाई कर्मियों को हटाने के आदेश के विरोध में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.