Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा स्याहीदेवी मंडल की हुई बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा, प्रस्ताव हुए पारित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाजपा स्याहीदेवी मंडल की हुई बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा, प्रस्ताव हुए पारित

AltnewsUttarakhand 15/08/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी स्याहीदेवी मंडल, विधान सभा सोमेश्वर के जिला पंचायत सकनियाकोट की एक महत्वपूर्ण बैठक पथरिया मनान में की गई, जिसमें सभी बूथों के प्रधान क्षेत्र पंचायत के सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में मंत्री एवं विधायक सोमेश्वर रेखा आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल में आम जनता के दुख दर्द को कम करने का काम किया गया एवं गरीब जनता तक खाद्यान्न पहुंचाया गया और श्रमिकों के खाते में आर्थिक मदद हो चाहे जनधन खातों में आर्थिक सहायता किसान सम्मान निधि के माध्यम से हो या उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस की सुविधा देने का काम हो जैसे अनेकों सराहनीय कार्य किये हैं एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा वापस पहाड़ लौटे लोगों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है सभी लोगों का को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है पशुपालन मत्स्य पालन के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार देने की पहल की जा रही है, एवं पूरी विधानसभा में अपने निजी माध्यम से भी आम जनमानस तक खाद्यान्न, मास्क, सेनेटाइजर पहुंचाने का काम किया गया, गरीब का उत्थान पार्टी का लक्ष्य है, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी योजना को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें, और कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर एवं गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम करें,
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महेश नयाल ने कहा कि गांव की छोटी छोटी जो भी समस्याएं हैं उनको जिला पंचायत, एवं जिला योजना एवं जिला प्रशासन के माध्यम से समाधान किया जाएगा, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने सकनियाकोट जिला पंचायत की सभी ग्राम सभाओं की प्राथमिकता के आधार पर विकास की योजनाओं को जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक के सम्मुख रखा। बैठक में सभी ग्राम सभाओं के समस्याओं के समाधान हेतु विस्तार से चर्चा की गई, विधायक निधि से प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल स्याही के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने सभी लोगों का आभार जताया एवं मंडल में किए गए कार्यों का विवरण विस्तृत रूप से रखा तथा कार्यक्रम का संचालन महेंद्र अलमिया ने किया, कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदर भोजक, भाजपा उपाध्यक्ष नंदन भोजक, हेम जोशी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सोमेश्वर मंडल के अध्यक्ष खड़क सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज सिंह, ग्राम प्रधान सरकार अमित बिष्ट, बिक्की भाकुनी, महेंद्र नयाल, ग्राम प्रधान संजय सिंह, ग्राम प्रधान वलसा पूरन सिंह बिष्ट, भगवत भोज, चंदन प्रकाश, भगवत नयाल, बसंत भाकुनी, दर्शन भाकुनी, ग्राम प्रधान उसकोना देवेंद्र सिंह, नैनोली से गणेश पांडे,बकुन्दन सिह, भाटन्यालज्यूला से बसंत पांडे, नरेंद्र नयाल, ग्राम प्रधान मैगड़ी कुंदन राम, उप ग्राम प्रधान वड्यूडा विपिन कुमार, स्युनराकोट से संजय सिंह, हरीश सिह, वेह से सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जीवन सिह, गागिल से महिपाल सिह, प्रदीप सिह, विनोद राणा , विक्की, विजय, शंकर कठायत, गणेश राम, हरीश सिह खड़कपाल, देवेंद्र सिंह, गोविंद राम दयाकृष्ण जोशी, दयाल सिह, पप्पू भोजक, पदम सिह आदि अनेकों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलो के रूप में अकादमी में शामिल
Next: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण, जनपद से चयनित एलआईयू व नागरिक पुलिस के कर्मचारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.