Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजयुमो अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा
  • अल्मोड़ा

भाजयुमो अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image


अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट ने अपनी टीम के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष भाजयुमो के नाम दिए पत्र में उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के सिद्धांतों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्थान के लिए कार्य किया। लेकिन हाल ही में पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति उच्च नेतृत्व के व्यवहार और संगठन में बढ़ती आंतरिक गुटबाजी से वे आहत हुए हैं। नेतृत्व की अनदेखी और कार्यशैली से निराश होकर उन्होंने अपने पूरे सहयोगी दल के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक इस्तीफे में उनके साथ शुभम चौहान, बालम बोरा, रवींद्र रावत (उपाध्यक्ष), कनक पंत, पंकज बिष्ट (महामंत्री), दीपेंद्र राणा, कुणाल नयाल, राजेंद्र सिंह, आशीष (मंत्री), हिमांशु बिष्ट (कोषाध्यक्ष) और ललित खोलिया (सोशल मीडिया प्रभारी) भी शामिल हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पत्र को सामूहिक त्यागपत्र के रूप में स्वीकार किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनाग्नि एक गंभीर चुनौती; समाधान को सामूहिक प्रयास आवश्यक: धौलाखंडी
Next: छात्रों को प्रवासी पक्षियों के बारे में दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.