Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे अंतर मंडलीय तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे अंतर मंडलीय तबादले

AltnewsUttarakhand 20/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image


देहरादून(आरएनएस)।  एलटी शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादले बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने एलटी शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादले का प्रश्न उठाया। उन्होंने पूछा कि यह तबादले कब तक हो जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने इसके जबाव में बताया कि अंतर मंडलीय तबादलों की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए राज्य भर में कुल 542 शिक्षकों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल की सेवा पूरी करने वाले इन सभी शिक्षकों के तबादले बोर्ड परीक्षाओं के बाद कर दिए जाएंगे। विधायक बंशीधर भगत ने पूछा कि क्या मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त महिला शिक्षकों को मानकों में कुछ छूट प्रदान की जा रही है। इस पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस संदर्भ में भी विचार किया जा रहा है।

शिक्षकों का ब्लॉक और जिला कैडर बनेगा
डॉ धन सिंह रावत ने अंतर मंडलीय तबादलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षक दुर्गम स्थानों पर तैनात नहीं रहना चाहते। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विभाग की ओर से कराई गई काउंसलिंग में शिक्षकों ने चार से पांच स्थान ले लिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षकों का ब्लॉक और जिला कैडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक विधायक भी शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादलों के लिए अनुरोध कर चुके हैं। ऐसे में अब ब्लॉक और जिला स्तर पर कैडर बनाने की योजना है।

राज्य में नहीं बनेगी संस्कृत नीति
भाजपा विधायक दलीप रावत ने राज्य में संस्कृत नीति के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 साल होने वाले हैं लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई पहल नहीं की गई है। विधायक के इस सवाल के जबाव में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में फिलहाल संस्कृत नीति बनाने की कोई योजना नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगा जान दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.