Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि डीके जोशी के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीपेड मीटर के विरोध में नारेबाजी करते हुए बेरिया तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ ही प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी का पुतला फूंका। डीके जोशी ने कहा कि प्रीपेड मीटर को किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। साथ ही डीके जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बिजली पैदा होती है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों को ही चार गुना दामों पर बिजली दी जा रही है। दिल्ली और कुछ अन्य प्रदेशों में लोगों को मुफ्त बिजली मिलती है, लेकिन उत्तराखंड में प्रीपेड मीटर लगाकर सरकार लोगों के घरों में अंधेरा करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर प्रीपेड मीटर का विरोध किया गया है। यहां पर वरूण कपूर, नवदीप कंग, आदित्य चानना, साबिर, आशु मेहरा, पवन शर्मा, फुरकान, नत्था सिंह, परवेज शेख, बृजेश यादव, गोल्डी कंग, यावर आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की जमीनों पर बाहरी लोगों के लैंड बैंक को भाजपा जिम्मेदार: दसौनी
Next: बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे अंतर मंडलीय तबादले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.