Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाबी पंवार पर सचिव के साथ मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
  • देहरादून

बाबी पंवार पर सचिव के साथ मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ सचिवालय में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम के साथ गाली-गलौज, डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं उन्होंने सचिव के स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। इस मामले में थाना कोतवाली में बाबी पंवार के उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सचिव के स्टाफ ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान-माल के नुकसान की आशंका जताई। साथ ही कहा कि यदि भविष्य में सचिव अथवा उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए बॉबी पंवार उत्तरदायी होगा।
सचिव मीनाक्षी सुन्दरम के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार की ओर से एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आज सांय लगभग 06.25 बजे सचिव मीनाक्षी सुन्दरम के सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष संख्या 201 में बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने के लिए आए। सचिव द्वारा जब उन्हें अपने कक्ष में बुलाया गया तो उनके द्वारा सचिव को गाली-गलौच, डराने-धमकाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान सचिव द्वारा हमें (कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव एवं अनूप डंगवाल, अपर निजी सचिव) बुलाकर उन्हें बाहर भेजने के निर्देश दिये गये, परन्तु वे सचिव के समक्ष ही हमसे भी धक्का-मुक्की, हाथापाई तथा मारपीट की गयी तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। साथ ही उनके द्वारा सचिवालय से बाहर देख लेने की धमकी भी दी गयी, जिससे हमें जान-माल के नुकसान की आशंका है। यदि भविष्य में सचिव अथवा हमारे साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण रूप से बॉबी पंवार उत्तरदायी होगा। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर बाबी पंवार के उसके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खटीमा में मधुमक्खी के हमले में तीन घायल
Next: गढ़ कौथिग में झलकेगी उत्तराखंड की संस्कृति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.