Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़ कौथिग में झलकेगी उत्तराखंड की संस्कृति
  • देहरादून

गढ़ कौथिग में झलकेगी उत्तराखंड की संस्कृति

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमनटाउन की ओर से इस बार भी गढ़ कौथिग का आयोजन किया जाएगा। आठ नंवबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय कौथिग में उत्तराखंड की संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगणा ने बताया कि पहाड़ों से हो रहे पलायन के कारण हमारी परम्परागत लोक संस्कृति और विरासतों का विलुप्त हो रहा है। गढ़ कौथिक मेले के माध्यम से हम अपनी नई पीढ़ी को पुराने रीति-रिवाज, संस्कृति और विरासतों से रूबरू करते हैं। उन्होंने सभी प्रवासियों से गढ़ कैथिग मेले के लिए हर संभव मदद की अपील की। संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने कहा कि इस बार गढ़ कौथिग मेले में पहाड़ के परम्परागत खान पान को प्राथमिकता दी जाएगी है। जिसमें रोट, अरसा,काली दाल की पकौड़, भरी रोटी, गहत का फाणू, मण्डुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, मूली की थिच्वाणी प्रमुख रहेंगे। 8 सितम्बर को लोक गायिका आकांक्षा रमोला और साहब सिंह रमोला, 9 को लोकगायक बीरेन्द्र राजपूत, अंजलि खरे और 10 को लोक गायिका अनुराधा निराला की सांस्कृतिक संध्या होगी। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष कर्नल एचएम बर्थवाल, बादर सिंह रावत, निवतर्तमान पार्षद राजेश परमार, भंडार रक्षक रमेश चमोली, सह मेला अधिकारी अशोक सुन्द्रियाल, प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी, राजूल नौटियाल, बिक्रम नैथानी, आरबी ध्यानी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबी पंवार पर सचिव के साथ मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Next: दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण करेगा परिवहन विभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.