Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची सहित 2 की मौत, तीन घायल
  • अल्मोड़ा

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची सहित 2 की मौत, तीन घायल

AltnewsUttarakhand 10/06/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज डोटियाल से मोलेखाल की तरफ जा रही टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में एक बच्ची सहित 2 की मौत हो गयी। दुर्घटना दोपहर 2 बजे लगभग हुई जब डोटियाल से मौलेखाल जा रही बोलेरो (UK04TA9133) पूनाकोट ढईया बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा हैं कि जैसे ही बुलेरो टैक्सी डोटियाल से लगभग एक किलोमीटर आगे झिमार की ओर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पंत द्वारा पुलिस कर्मचारियों के घटनास्थल पर अविलंब पहुंचकर रस्सों व स्ट्रैचर की सहायता से घायलों को गहरी खाई से निकालकर उपचार हेतु सीएचसी देवायल भिजवाया गया। दुर्घटना में दीक्षा (6 वर्ष) पुत्री ललित निवासी मोल गांव तहसील सल्ट अल्मोड़ा व वाहन चालक सुरेन्द्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रणथमल तहसील सल्ट अल्मोड़ा की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल ललित (33 वर्ष) पुत्र भूपाल राम, पुष्पा देवी (30 वर्ष) पत्नी ललित, कोमल (3 वर्ष) पुत्री ललित निवासी मोल गांव तहसील सल्ट अल्मोड़ा उम्र को CHC देवायल से उपचार हेतु हायर सेंटर रामनगर भेजा गया है। सभी घायल व मृतक बच्ची एक ही परिवार के हैं।

 

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने निर्धन महिलाओं को वितरित किये चैक, जन-समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण
Next: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा “वटसावित्री पर्व” पर नंदा वन क्षेत्र गंगानाथ मंदिर, एनटीडी में चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.