Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ब्राह्मण एकता परिषद ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक
  • हरिद्वार

ब्राह्मण एकता परिषद ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

AltnewsUttarakhand 11/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तरी हरिद्वार के शालिग्राम गंगा घाट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम और मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सुख शांति समृद्धि की कामना की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को अपना कर समाज हित में कार्य करने चाहिए। कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भगवान परशुराम के चरित्र के बारे में बताकर संस्कारवान बनाना चाहिए। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने भगवान परशुराम को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि भगवान परशुराम क्रांतिवीर थे। उन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया अन्याय के विरुद्ध आंदोलन कर नीति पूर्ण काम के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर बालकृष्ण शास्त्री, विकास शर्मा, देव पांडेय, धीरज पाराशर, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, गणेश शर्मा, दीपक कुमार, राजेश शर्मा, संदीप कुमार, तेज प्रकाश साहू, सोनू कुमार, संजू कुमार, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार में रात को बिजली की ट्रिपिंग शुरू
Next: ऑनलाइन मिले नंबर से अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.