Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन मिले नंबर से अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ा
  • देहरादून

ऑनलाइन मिले नंबर से अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ा

AltnewsUttarakhand 11/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। जॉलीग्रांट स्थित एक अस्पताल के प्रतिष्ठित डाक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च करना महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने डाक्टर बनकर महिला से 98 हजार रुपये ठग लिए। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सारिका निवासी सहस्त्रधारा रोड राजपुर ने तहरीर दी कि उन्हें दो फरवरी को जॉलीग्रांट स्थित अस्पताल के डाक्टर से चैकअप कराना था। उन्होंने अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन डाक्टर का नंबर सर्च किया। प्राप्त हुए नंबर पर जब उन्होंने कॉल की तो संबंधित व्यक्ति ने खुद को डाक्टर बताया। इसके बाद उन्हें व्हाट्एसएप पर एक ऑनलाइन लिंक भेजा गया। कहा गया कि लिंक खोलने के बाद 10 रुपये बताए गए खाते में डालने होंगे। पहली बार पेमेंट सेंड नहीं हो पाई तो महिला ने अपने दूसरे खाते से पेमेंट की। लेकिन वो भी फैल्ड हो गई। आरोप है कि इसके बाद महिला के एक खाते से एक लाख रुपये और दूसरे खाते से 98545 रुपये कट गये। धनराशि कटने के बाद महिला को धोखाधड़ी का आभास हुआ, तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 28 मार्च को उनके खाते में एक लाख रुपये आ गए। लेकिन 98454 रुपये अभी तक उन्हें नहीं मिले हैं। भट्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राह्मण एकता परिषद ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक
Next: दुष्कर्म का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.