Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुआ वीतराग प्रतियोगिता का आयोजन
  • देहरादून

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुआ वीतराग प्रतियोगिता का आयोजन

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  महावीर भगवान के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर दून स्थित जैन धर्मशाला में वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैन मिलन महिला एकता और वीतराग विज्ञान पाठशाला की ओर से गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने कविताओं और भाव नृत्य की प्रस्तुति दीं। महावीर प्रार्थना और पंच प्रभु स्मरण के बाद यशिका जैन ने भक्त से भगवान बनने की भावना का प्रदर्शन सुंदर नृत्य से किया। वीतराग विज्ञान पाठशाला के छात्रों ने अपनी कविताओं और भाव नृत्य से 24 तीर्थंकरों की छवि प्रस्तुत की। बच्चों की धर्म प्रभावना और धार्मिक प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीना जैन ने कहा कि स्कूली छात्रों को धार्मिक शिक्षा का उद्देश्य जन-जन में धर्म प्रभावना, बाल संस्कार जागृत करना, आपसी एकता व प्रेम के साथ ही आत्म कल्याण की भावना है। जो कि इस भौतिक युग से उभरने के लिए, अंतर में शांति के लिए, परिवारों में प्रेम व आपसी सद्भावना के लिए एक औषधि का कार्य करती है। संयोजक मधु जैन ने बताया कि 1990 से अनवरत रूप से वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुनील जैन, संदीप जैन, डॉ. आरके जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अजय, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश जैन, क्षेत्र संख्या 14 के अध्यक्ष अविनाश, मंत्री संजय, उत्तराखंड जैन समाज अध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन एकता के संस्थापक सुकुमार, केन्द्रीय महिला संयोजक मधु जैन, विशिष्ट अतिथि साधना जयराज, सचिन जैन ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हर्षिदा, बबीता, रचना, चारु, सुचिता, अनुभा, दीपशिखा, संगीता, संध्या आदि महिलाओं का सहयोग रहा।

बाल संस्कार केन्द्र में बच्चों को बांटे वस्त्र
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, देहरादून राउंड टेबल एवं लेडीज सर्कल द्वारा विजय पार्क स्थित सेवा भारती में संचालित बाल संस्कार केंद्र में अध्ययनरत बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। संगठन अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने के लिए संगठन इस तरह के कार्य करता रहता है। इस अवसर पर रेखा रावत, विशंभर बजाज, दीपांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल से लौटे कर्मचारी, शुरू हुआ कूड़ा उठान का काम
Next: गंगोत्री मंदिर समिति ने सरकार के यात्रा प्रबंध को सराहा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.