Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगोत्री मंदिर समिति ने सरकार के यात्रा प्रबंध को सराहा
  • देहरादून

गंगोत्री मंदिर समिति ने सरकार के यात्रा प्रबंध को सराहा

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से चारधाम यात्रा प्रबंधन और देवस्थानम बोर्ड को लेकर दिए गए बयान के बाद, पक्ष- विपक्ष में कई बयान आ रहे हैं। अब गंगोत्री मंदिर समिति ने राज्य में तीर्थाटन और पर्यटन व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से यात्रा प्राधिकरण बनाने जाने की तैयारी का स्वागत किया है। मंदिर समिति ने कहा कि चारों धाम में मंदिरों के प्रबंधन से ज्यादा जरूरी यात्रा प्रबंधन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिशा में जो पहल की है। पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने कहा कि धामों में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ से सड़क, परिवहन, पार्किंग, मेडिकल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को मंदिरों के प्रबंधन से ज्यादा तीर्थयात्रियों की सुविधा का प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिरों का प्रबंधन वर्षों से जिस व्यवस्था से चल रहा है, उसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यात्रा प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाते हुए, इस पर तेजी से अमल किए जाने की जरूरत है। सेमवाल ने कहा कि यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मंदिर समिति शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर दिनरात सहयोग कर रही है। गंगोत्री में किसी तरह की असुविधा न, इसके लिए मंदिर समिति भी बखूबी जिम्मेदारी निभा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुआ वीतराग प्रतियोगिता का आयोजन
Next: मुस्लिम आरक्षण इंडी गठबंधन का हिंदू विरोधी चेहरा: भट्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.