Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परिसर बंद किए जाने पर छात्रों में आक्रोश, छात्रनेता ने दी आत्मदाह की धमकी
  • अल्मोड़ा

परिसर बंद किए जाने पर छात्रों में आक्रोश, छात्रनेता ने दी आत्मदाह की धमकी

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में धरना एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं छात्र संगठनों के छात्र नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कुलपति विश्वविद्यालय सतपाल बिष्ट और कुलसचिव देवेंद्र बिष्ट की कड़े शब्दों में निंदा की। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र राजनीति को कुचलने का छात्र-छात्राओं के अधिकारों का दमन करने का यह शिक्षा मंत्री के द्वारा गंदा षड्यंत्र रचा गया है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समस्त छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र समुदाय एवं युवा तरुणाई से डर कर विश्वविद्यालय को दिवाली के अवकाश से पहले ही बंद कर दिया जाना यह दर्शाता है कि शिक्षा मंत्रालय के मन में कितना अधिक डर युवाओं के प्रति बैठ गया है। आगे की रणनीति के बारे में चर्चा करते हुए छात्र नेता द्वारा आशीष जोशी ने कहा कि यदि सरकार छात्र संघ चुनाव के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं करती और अपने मंत्री धन सिंह रावत की गलतियों को नहीं मानती तो इस निकाय चुनाव में समस्त छात्र समुदाय द्वारा सरकार का हर तरीके से विरोध किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रचे गए षड्यंत्र के कारण इतने दिनों से चल रहे धरना एवं विरोध प्रदर्शन को आगे की रणनीतियों को बनाते हुए स्थगित किया गया है। यहाँ वार्ता में दीपक लोहनी, रितेश आर्या, विशाल बिष्ट, अंकुश भोज, अभिनव बुधौरी, संजय पाण्डे, पंकज कनवाल, दर्शन कुमार, अमन लटवाल आदि मौजूद रहे।

छात्रनेता ने दी आत्मदाह की धमकी
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रनेता अमित बिष्ट ने वीडियो जारी कर आत्मदाह की चेतावनी दी है। अमित बिष्ट ने वीडियो में कहा है कि छात्रसंघ नहीं करवाए जाने का उनके द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और न ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि के बारे में कुछ कहा गया। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटों के भीतर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वह सोमवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आत्मदाह करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व विश्वविद्यालय प्रशासन की रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग में 5 कुंतल खोया और 2 कुंतल मिठाई पकड़ी
Next: धमकी के आरोप में तीन पड़ोसियों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.