Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कैंटर में केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी, 02 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कैंटर में केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी, 02 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की थाना लमगड़ा पुलिस टीम को अवैध लीसा बरामदगी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। लमगड़ा पुलिस ने 175 टिन अवैध लीसे की खेप पकड़ी है। मंगलवार सुबह लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके14 सीए 1096 कैंटर को चेक किया तो कैंटर का डाला प्रथमदृष्टया खाली पाया गया, परंतु डाले की कुल लंबाई व अंदर से खाली जगह की लंबाई में अंतर होने पर कैंटर के डाले को सघनता से चेक किया तो कैंटर के डाले में एक बंद चैंबर बना पाया गया। कैंटर के डाले के अंदर बने चेंबर में 175 टिन व दो ड्रम लीसा बरामद हुआ। अवैध रूप से लीसा ले जाने पर कैंटर चालक व परिचालक को भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना लमगड़ा में भारतीय वन अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त कमल सिंह मेहता (32) निवासी दल्लेख नेपाल हाल निवासी डहरिया मुखानी हल्द्वानी तथा दीवान राम (47) पुत्र जोगा राम निवासी चिगेठी भनौली अल्मोड़ा ने बताया कि यह लीसा काफलीखान दन्या के बसंत पाण्डे का है, जिसे उसके द्वारा काफलीखान से भरवाया गया और हमें हल्द्वानी पहुंचाने को कहा। यहाँ गिरफ़्तारी में लमगड़ा पुलिस टीम से थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, देवराज सिंह, यशवंत सिंह, कांस्टेबल केशव सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड़ यात्रा के दौरान तीस से अधिक दोपहिया वाहन चोरी
Next: कांवड़ियों को टक्कर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.