Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चैत्राष्टमी मेले को लेकर देघाट पुलिस ने की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

चैत्राष्टमी मेले को लेकर देघाट पुलिस ने की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी चैत्राष्टमी मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को देघाट थाना परिसर में पुलिस द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल, मेला समिति, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत ने सभी को मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में तय किया गया कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पशु बलि नहीं होगी। बाहरी दुकानदारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, जबकि टैक्सी चालक निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाएंगे। व्यापारियों से मेले के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग की अपील की गई, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इसके अलावा, चारधाम यात्रा के दौरान होने वाले हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी ट्रैवल वेबसाइट, टूर पैकेज धोखाधड़ी और ऑनलाइन होटल बुकिंग फ्रॉड जैसी घटनाओं को लेकर जागरूक किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि यात्रा के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही पंजीकरण कराएं और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, महिला एवं बाल अपराध से जुड़े कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि
Next: अल्मोड़ा: यूकेडी ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को फूंका पुतला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.