Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • जमीनी रंजिश में संघर्ष, कई लोगों को लगी चोटें
  • हरिद्वार

जमीनी रंजिश में संघर्ष, कई लोगों को लगी चोटें

AltnewsUttarakhand 03/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  जमीनी रंजिश को लेकर जसपुर रणजीतपुर गांव के दो परिवारों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों तरफ से कई लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। इलाज के बाद पुलिस ने एक पक्ष के पांच और दूसरी पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली की भिक्कामपुर चौकी के जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी पवन और मेघराज के परिवार के बीच जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते शनिवार को पहले पवन की मेघराज के भतीजे विपिन से कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों परिवार लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। इसमें पवन और विपिन के अलावा राधेश्याम, अजय कुमार, रोहित कुमार और जॉनी को गंभीर चोटें लगी हैं। इन सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया की एक पक्ष के पवन की तहरीर पर मेघराज और राजपाल पुत्रगण रघुवीर, पुष्पांकर और अंकुर, पुत्रगण मेघराज, विपिन और अजब सिंह पुत्रगण राजपाल तथा मूलचंद पुत्र राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरी तरफ से विपिन ने सौरभ और अजय पुत्रगण ऋषिपाल, पवन पुत्र विजयपाल, महावीर पुत्र मुरारी तथा बहादुर पुत्र करण सिंह के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चकराता में बंदर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल
Next: बुग्गावाला में वन ग्राम का रास्ता बंद करने पर हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.