Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता-त्यूणी हाईवे से बोल्डर, मलबा हटाने का काम शुरू
  • देहरादून

चकराता-त्यूणी हाईवे से बोल्डर, मलबा हटाने का काम शुरू

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूणी-चकराता मार्ग पर डाले जा रहे रोड कटिंग के मलबे को लेकर लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर पड़े मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग इन दिनों रोहटा खड्ड से हिवाई-सुई मोटर मार्ग का निर्माण कर रहा है। तीन किमी लंबे से इस निर्माणाधीन मार्ग के मलबे को डंप करने के लिए डंपिंग जोन बनाया गया है। लेकिन निर्माणदाई संस्था मार्ग से निकलने वाले मलबे को नीचे गिरा रही है। जबकि इसके नीचे से चकराता-त्यूणी मार्ग गुजरता है। डंपिंग जोन के लिए बजट आवंटित होने के बावजूद निर्माणाधीन सड़क से नीचे मलबा गिराया जा रहा है, जिससे एनएच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच पर लगे क्रैश बेरियर, सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई हैं। मलबा गिराए जाने से कई बार एनएच से गुजर रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने बाल-बाल बचते हैं। इसके साथ ही वन संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा है। पेड़ पौधों के उखड़ने के साथ ही वन्य जीव जंतु मलबे की चपेट में आने से मौत के मुंह में समां रहे हैं। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर पड़े बोल्डर और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है, जिससे इस यातायात बेहतर होने की उम्मीद जगी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा
Next: स्वयंसेवियों ने लोगों को जागरूक करने की शपथ ली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.