Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा
  • देहरादून

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र में एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टीम गठित कर युवक के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बताया कि उनकी पुत्री नाबालिग है। उनकी पुत्री की बात मोबाइल पर किसी बोबी पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम बढ़वाला बेहट सहारनपुर से होती थी। पता चलने पर उन्होंने अपनी पुत्री को रोका, लेकिन बोबी नहीं माना। बताया कि बीते बुधवार को उनकी पुत्री तड़के करीब पांच बजे घर से कहीं चली गई है। उसका और बोबी का नंबर भी बंद आ रहा है। आरोप लगाया कि बोबी की उनकी पुत्री को भगाकर ले गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए टीम आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई का संचालन शुरू हो
Next: चकराता-त्यूणी हाईवे से बोल्डर, मलबा हटाने का काम शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.