Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चरस तस्करी में बीबीए के छात्र सहित दो गिरफ्तार
  • देहरादून

चरस तस्करी में बीबीए के छात्र सहित दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 13/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कालसी और सेलाकुई थाना पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल एक किलो 134 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। सेलाकुई पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि थाना पुलिस चकराता-सहिया रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान साहिया की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कालसी की तरफ आते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सलमान पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी मकान नंबर-77 धौलाकुआं रोड ग्राम खुरमपुर सहारनपुर हाल निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर डाकखाने वाली गली विकासनगर के रूप में हुई। उसके पास से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस चकराता क्षेत्र से लाया है। इसे वह विकासनगर में बेचने के लिए ले जा रहा था। उधर, सेलाकुई थाना पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 384 ग्राम चरस बरामद की गई। सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसआई जितेन्द्र कुमार रात को गश्त पर थे। वह धूलकोट तिराहा से आगे मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति सिंहनीवाला को ओर पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से वापस जाने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से 364 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नितेश पुत्र ऋषिपाल निवासी हर्बटपुर के रूप में हुई। बताया कि वह विकासनगर के एक कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह सहारनपुर से 30,000 रुपये में चरस खरीद कर लाया है। इसे वह बेचने जा रहा था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिवालय घेराव के लिए 17 सितंबर को दून में जुटेंगे 20 हजार शिक्षक
Next: गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.