Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में गेवाड़ मैराथन का आयोजन, विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में गेवाड़ मैराथन का आयोजन, विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

AltnewsUttarakhand 02/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चौखुटिया/अल्मोड़ा: जय बाबा केदारनाथ की गेवाड़ मैराथन का चौखुटिया में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना में शौर्य चक्र एवं सेना मेडल रहे वीरांगनाओं व भूतपूर्व सैनिकों द्वारा किया गया। तत्पश्चात झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धाविका माया कुमारी ने मशाल लेकर मैदान का एक चक्कर लगाया। कार्यक्रम में चार प्रमुख इवेंट रखे गए जिसमें 14 किलोमीटर पुरुष वर्ग, 7 किलोमीटर महिला वर्ग, 5 किलोमीटर युवा वर्ग एवं सबसे आकर्षक प्रतियोगिता 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए रखी गई थी। बाबा केदारनाथ गेवाड़ समिति व नव युवक मंगल दल बाखली के तत्वाधान में आयोजित गेवाड़ मैराथन में 14 किलोमीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान अनिल यादव बलिया उत्तर प्रदेश, द्वितीय स्थान प्रिंस राज यादव उत्तरप्रदेश, तृतीय स्थान रवि कुमार अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश रहे तथा 7 किलोमीटर दौड़ (महिला वर्ग) प्रथम स्थान पर तामसी सिंह उत्तरप्रदेश, द्वितीय स्थान पर माया कुमारी पिथौरागढ़, तृतीय स्थान पर कुमारी चंचल -दिल्ली रही। 5 किलोमीटर दौड़ 40+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर-भगवत सिंह अल्मोड़ा, द्वितीय स्थान पर विशाल वर्मा सल्ट एवं तृतीय स्थान पर भुवन पन्त (बैंक मैनेजर एसबीआई) चौखुटिया रहे। 16 वर्ष की आयु में गौरव अधिकारी बाखली प्रथम, द्वितीय स्थान पर विशाल वर्मा उत्तर प्रदेश, तृतीय स्थान पर नीरज अल्मोड़ा से रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को आयोजक मंडल की ओर से नकद राशि, प्रमाण पत्र, आकर्षक टॉफी एवं मैडल से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल की ओर से सभी स्वयंसेवकों ने दूर दूर से आए हुए अतिथियों, मुख्य अतिथियों, प्रशासन अधिकारियों तथा सभी धावकों का स्वागत और अभिनंदन किया तत्पश्चात इस कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम हवालबाग की टीम ने विवेकानंद बालिका इण्टर कालेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम किया आयोजित
Next: गाँधी जयंती पर अल्मोड़ा भाजपा ने महात्मा गाँधी को किया याद, गाँधी पार्क में की सफाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.