Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौमू में उपजाऊ भूमि से हाईटेंशन लाइन ले जाने का विरोध, ईई को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

चौमू में उपजाऊ भूमि से हाईटेंशन लाइन ले जाने का विरोध, ईई को सौंपा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 14/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खत्याड़ी ग्रामीण समूह पेयजल पंपिंग योजना के लिए बिजली की लाईन को उपजाऊ भूमि व सड़क से ले जाने का चौमू के ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस मामले में वन पंचायत सरपंच चौमू अशोक सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने​ बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि खत्याड़ी ग्रामीण समूह पेयजल पंपिंग योजना के लिए 33 केवी हाईटेंशन को बिना ग्रामीणों की अनुमति के उपजाऊ भूमि व सड़क से ले जाया जा रहा है। आने वाले समय में सड़क किनारे या खेतों में ग्रामीणों को अपनी जमीनों पर भवन बनाने में दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों ने कहा कि हाईटेंशन लाईन का कार्य शुरू करने से पहले जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से इसकी कोई अनापत्ति नहीं ली गई। उन्होंने हाईटेंशन को खेतों व सड़क से न ले जाकर वन पंचायत की भूमि से ले जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि अगर इस मामले में कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन व आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुधीर कुमार, ललित सिंह खोलिया, दीपक सिंह, भगवत आर्या, हसन अंसारी, नीरज सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधिक सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.